Skip to main content

शाम 4 बजे तक मिल जायेगा शहर भाजपा को नया अध्यक्ष, नाम की घोषणा भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता करेंगे

RNE Bikaner.

शाम 4 बजे शहर भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जायेगा। नये शहर भाजपा अध्यक्ष की घोषणा करने के लिए भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बीकानेर पहुंचेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी दशरथ सिंह ने कल नामांकन ले लिए थे। मगर आज अध्यक्ष की घोषणा गुप्ता भाजपा कार्यालय में करेंगे। उस समय वांछित लोगों के अलावा किसी को भी वहां प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

शहर भाजपा अध्यक्ष की घोषणा पहले हो सकती थी मगर वरिष्ठ नेताओं की टकराहट के कारण एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। अब आज अध्यक्ष की घोषणा होना तय है। रात से सुबह तक दावेदार अपनी अपनी शक्ति का उपयोग करने में लगे हुए हैं। नाम प्रदेश में तय हो गया, बीकानेर में तो केवल घोषणा ही होनी है।