Skip to main content

बीकानेर में हिंदू नववर्ष पर शहर भाजपा की निकली धर्म यात्रा

RNE, BIKANER .

बीकानेर में हिंदू नववर्ष पर निकली धर्म यात्रा का कोटगेट पर शहर भाजपा जिला संगठन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर बीकानेर भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, लोकसभा प्रभारी डॉक्टर सत्यप्रकाश आचार्य, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने पुष्प वर्षा कर इस धर्म यात्रा में आने वाले सभी लोगो का अभिनंदन किया और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, सवाई सिंह, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भूपेंद्र शर्मा, पंकज अग्रवाल, अजय खत्री, नरसिंह सेवग, अभय पारीक, चंद्रमोहन जोशी, सुमन छाजेड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।