सीएम भजनलाल व प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ आज जा सकते हैं दिल्ली
Dec 19, 2024, 11:32 IST
RNE Network राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ आज दिल्ली जा सकते हैं। वहां आलानेताओं से राजनीतिक व प्रशासनिक मुद्धों पर विस्तार से चर्चा की जानी है।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार सीएम व प्रदेश अध्यक्ष जनवरी में होने वाली वृहद स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियों पर आला नेताओं से चर्चा करेंगे। सरकार को बने एक साल हो गया मगर बड़े स्तर की भी राजनीतिक नियुक्तियां नहीं हो पाई है। मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी बात होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार जनवरी में आईएएस के प्रमोशन होने हैं तो प्रशासनिक ढांचा भी बदलेगा। सीएम भी उसमें बदलाव करना चाहते हैं, जिसके संकेत भी वे दे चुके हैं। इस मसले पर भी दिल्ली में बात हो सकती है।




