Skip to main content

सीएम मान देर रात तीन बार हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

RNE NETWORK
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत परसों रात को अचानक बिगड़ी थी।


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बुधवार देर रात तीन बार बेहोश हो जाने के कारण मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि चिकित्सकों ने उनको क्या बीमारी है, यह नहीं बताया। मगर डॉक्टरों का कल कहना था कि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। निजी अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार कुछ जरूरी जांचों के बाद उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी। मान की तबीयत की जानकारी लेने काफी लोग अस्पताल भी पहुंचे।