
CM Rekha Gupta Death Threats : नशे में धुत श्लोक त्रिपाठी ने फोन पर रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी, पकड़ा गया
Man Arrested For Sending Death Threats To Delhi CM Rekha Gupta Over Phone Call
RNE Network New Delhi.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने के धमकी देने के आरोपी शख्स को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम श्लोक त्रिपाठी (Shlok Tripathi) है। बताया जाता है कि नशे में धुत होकर श्लोक त्रिपाठी ने फोन किया था। Delhi Police North West की स्पेशल टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से पकड़ा है। बताया जाता मुख्यमंत्री को धमकी देने के कॉल से पहले आरोपी ने एक और कॉल की थी, जिसमें कहा था कि मेरी बीवी से बात करवाओ।
Law Graduate है सीएम को धमकी देने का आरोपी :
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक CM Rekha Gupta को Death Threats देने वाला श्लोक त्रिपाठी लॉ ग्रेजुएट है। नशे में धुत होकर उसने धमकी का फोन किया था। पता चा है कि वह अपनी पत्नी के चले जाने से दुखी है। उसने सीएम को धमकी देने से पहले एक और फोन किया था जिसमें कहा था मेरी बीवी से बात करवाओ। आरोपी से फर्जी पहचान पत्र भी मिला है।
यह है पूरा मामला :
दरअसल धमकी का यह फोन गाजियाबाद पुलिस को मिल था। गाजियाबाद के एसपी रितेश त्रिपाठी के मुताबिक गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस को यूपी 112 पर एक कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।