
सीएम की शपथ अब 21 को संभावित, 20 को विधायकों की बैठक, विधायकों की बैठक में नेता चुना जायेगा
- 9 विधायकों के नाम शार्ट लिस्ट किये गए
RNE Network
दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा, ये अब बड़ा सस्पेंस बन गया है। पहले इस सस्पेंस पर से आज 17 फरवरी को पर्दा उठने वाला था मगर अब इसमें थोड़ा समय और लगेगा। 20 फरवरी को अब इस सस्पेंस से पर्दा उठने की संभावना है।
भाजपा विधायक दल की बैठक पहले 17 फरवरी को होनी तय हुई थी मगर वो अब टल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब दिल्ली में 19 या 20 तक बैठक हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के 48 विधायकों में से 15 विधायकों के नाम छांटे गये है। उसमें से 9 नाम शार्ट लिस्ट किये जायेंगे। इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जायेगा।
रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय व पवन शर्मा का नाम चर्चा में है।