सुबह ठंड बरकरार, मंद मंद हवा, आसमान साफ
Nov 6, 2024, 10:06 IST
- दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर
- आज शहर में मौसम शुष्क रहेगा
राज्य में दिन गर्म, रातें ठंडी: मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश शहरों में दिन अब भी गर्म रहते हैं। दिन का तापमान अनेक शहरों में 35 के आसपास कल भी रहा। जबकि रात के तापमान में सब जगह लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में अब बड़ा अंतर हो गया है।
शहर आज भी शुष्क रहेगा: मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर का मौसम आज भी शुष्क रहेगा। कल दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज हुआ।

