सुबह ठंड बढ़ी, पारा 15 से नीचे जा रहा, राज्य में ठंड शुरू
Nov 20, 2024, 10:03 IST
- दिसम्बर, जनवरी में होगी कड़ाके की ठंड
- लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
लोगों ने गर्म कपड़े निकाले: अचानक ठंड का असर बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। शाम से दोपहर तक लोग अब गर्म कपड़े पहनने लग गए हैं। हवा की ठंडक से सर्दी का ज्यादा अहसास हो रहा है। शाम से सुबह तक जो बाहर निकलते हैं वे गर्म कपड़ों के साथ टोपी, मफलर भी पहनने लगे हैं। जो थोड़े लोग मॉर्निंग वॉक को निकलते हैं, वे सर्दी का पूरा बचाव करके निकलने लगे हैं। बीकानेर में अब न्यूनतम तापमान 15 से भी नीचे आ गया है।
अगले दो महीने कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग के अनुसार इस बार राज्य में दिसम्बर- जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस साल देरी से लेकिन एकाएक बढ़ी सर्दी ने गर्म कपड़े जल्दी निकलवाये हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार उत्तर भारत मे सही समय पर बारिश- बर्फबारी शुरू हुई है, इसी कारण विंटर सीजन में अच्छी सर्दी रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

