रात के कुहांसे से सुबह ठंडी, मंद हवा भी, आसमान साफ
Nov 10, 2024, 08:09 IST
- दिन का तापमान बढ़ रहा है
- आज बीकानेर शुष्क रहेगा
राज्य में दिन का तापमान अधिक: मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले चार पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में अनेक शहरों में बढ़ोतरी हो रही है। धौलपुर, पिलानी, अलवर, जैसलमेर, चूरू और श्रीगंगानगर में तापमान 1.5 डिग्री तक बढ़ गया। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री दर्ज हुआ।
बीकानेर शुष्क रहेगा: मौसम विभाग के अनुसार आज भी बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। कल बीकानेर में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज हुआ।

