SRI GANGANAGAR : NRI परिवार रिश्तेदार से मिलने जा रहा था
 Mar 26, 2024, 17:11 IST
                                                    
                                            RNE, BIKANER . बीकानेर संभाग के चूनावढ़ के पास रोडवेज बस और कार की हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार जनों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार पंजाब से NRI परिवार के पांच लोग कार से श्रीगंगानगर के पदमपुर में रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। 
 इस बीच पदमपुर मार्ग पर चूनावढ़ भगवानसर गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
 हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ढाई साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार की एक महिला घायल है। 
 वहीं आठ बस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक NRI हैं, जो होली पर पंजाब आए थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने दोनो वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 