Skip to main content

दिल्ली और हरियाणा चुनाव में समझौता नहीं, महाराष्ट्र व झारखंड में मिलकर लड़ेंगे चुनाव

RNE National Byuro 

लोकसभा चुनाव साथ साथ लड़ने वाले इंडिया गठबन्धन के दलों कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की राह विधानसभा चुनावों में अलग अलग होगी। आप पहले ही कह चुकी थी कि वो दिल्ली में किसी भी दल से विधानसभा चुनाव में समझौता नहीं करेगी, अब कांग्रेस ने भी ये घोषणा कर दी है।

दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस व आप अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगे, समझौता नहीं करेंगे। जबकि लोकसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में दोनों दलों के बीच समझौता था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि दोनों राज्यों में कांग्रेस व आप के बीच गठबन्धन की कोई गुंजाइश नहीं है। जबकि महाराष्ट्र व झारखंड में इंडिया गठबन्धन मिलकर चुनाव लड़ेंगे।