Skip to main content

Bikaner : कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

बिजली-पानी-बीकानेर : कांग्रेस नेताओं ने सीएम का पुतला फूंका

RNE Bikaner.

बिजली, पानी के मुद्दे पर जहां विधानसभा में कांग्रेस नेता सरकार को घेर रहे हैं वहीं प्रदेश की सड़कों पर भी कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन करने उतार रहे हैं। बुधवार को बीकानेर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।

ये बोले नेता : 

इस मौके पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी ने कहा, जब से पर्ची सरकार बनी है तब से बीकानेर में बिजली और पानी लोगों को नहीं मिल रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। सड़कों पर गड्ढे या गढ़ों में सड़के किसी को कुछ पता नहीं है। महापौर बीजेपी के होने के बावजूद भी बीकानेर की जनता को पता ही नहीं चल रहा है कि महापौर बीकानेर की जनता के लिए कुछ काम कर रही है।

नशे का कारोबार, हथियारों की मंडी : 

बीकानेर में नशे का कारोबार खुले आम हो रहा है। अवैध हथियारों का अड्डा बन चुका है। इन सब से बीकानेर की आम जनता के लिए राहत मिले इसलिए मुख्यमंत्री जी का पुतला जलाया गया जब से भाजपा सरकार बनी है राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट है।

ये रहे प्रदर्शन में : 

इस कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मगनलाल पाणेचा, यूथ अध्यक्ष फरमान कोहरी, पार्षद यूनिश अली, कांग्रेस के पूर्व सचिव अब्दुल रहमान लोदरा, अकबर जोइया, शहर सचिव पाबूराम, आई टी सेल के चन्द्रकान्त व्यास, मोहन प्रकाश वाल्मीकि, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोपी राम बिश्नोई, यूथ नेता मैक्स नायक, कांग्रेस महिला नेत्री आशा देवी स्वामी, महबूब रंगरेज, अहमद अली भाटी, अकरम अली नागोरी, विकास रावत, वरिष्ठ कांग्रेसी जयकिशन गहलोत, सुमित जोशी,  नवाब नायक, सतार पड़िहार, वीरेंद्र सिंह सुरधना, राजेंद्र सिंह, शिवदान सिंह, अरशद अली आदि शामिल रहे।