
कांग्रेस की चुनावी तैयारी, गौरव गोगोई को असम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी
RNE, NETWORK.
भाजपा और कांग्रेस ने अब असम विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। राज्य विधानसभा के चुनाव अगले साल होने है। इस बार राज्य में चुनावी टक्कर चिर परिचित प्रतिद्वंदी हेमंत बिस्वा व गौरव गोगोई के बीच होनी है, जिनके बीच लगातार बयानों से वार पलटवार चलता रहता है।
कांग्रेस ने अपने लोकसभा के उप नेता प्रतिपक्ष गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना चुनाव की कमान सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोगोई को असम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा जाकिर हुसैन सिकदर, श्रीमती रोसलिना तिर्की व श्री प्रदीप सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इनकी नियुक्तियों के आदेश कल खड़गे के निर्देश पर के सी वेणुगोपाल ने जारी किए। इसके अलावा 4 कमेटियों के प्रभारी भी बनाये गए है।
जो इस तरह है :