Skip to main content

लोकसभा के बाद अब विधानसभा में भी आप से गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने बनाई कमेटी

** लोकसभा चुनाव में भी थे साथ
** कांग्रेस ने समिति बनाई

RNE, Network

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब आप से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की संभावना तलाश रही है। कांग्रेस भाजपा के विपक्ष के वोट को बंटने से रोकने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव भी हरियाणा में कांग्रेस व आप ने मिलकर लड़ा था। कांग्रेस 9 व आप 1 सीट पर लड़ी थी।

राहुल गांधी की पहल पर विधानसभा चुनाव में भी सीट समझौते के प्रयास शुरू हुए हैं। आप को कितनी सीट दी जाये, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। आप से बातचीत के लिए कांग्रेस ने 4 सदस्यीय समिति भी बनाई है। इस समिति में दीपक बाबरिया, के सी वेणुगोपाल, भूपेंद्र हुड्डा व अजय माकन को रखा गया है।

आप के भी सकारात्मक संकेत

कांग्रेस की इस पहल पर आप ने भी सकारात्मक संकेत दिए हैं। कल आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप भी भाजपा को वहां सरकार बनाने से रोकना चाहती है। आप के हरियाणा प्रभारी इस विषय मे कांग्रेस से चर्चा करेंगे। उसके बाद अरविंद केजरीवाल से बात कर अंतिम निर्णय करेंगे।