
कांग्रेस नेता बोले, लता मंगेशकर परिवार लुटेरों का गिरोह, कांग्रेस नेता के बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ, बड़ी कंट्रोवर्सी
RNE Network.
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेटीवार ने आरोप लगाया है कि मंगेशकर परिवार ‘ लुटेरों का गिरोह ‘ है, जिसने कभी समाज का कोई भला नहीं किया। उनके इस बयान को लेकर अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।कांग्रेस नेता के बयान पर भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य दलों ने आपत्ति दर्ज की है। कांग्रेस नेता विजय की यह टिप्पणी पुणे में एक गर्भवती महिला की मौत से उपजे विवाद के बाद आई है, जिसे शहर के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार कर दिया था।
भाजपा के विधान परिषद सदस्य अमित गोखले के निजी सचिव की पत्नी तनीषा भिसे को कथित तौर पर 10 लाख रुपये की अग्रिम राशि जमा न करने पर दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां जुड़वा बच्चियों को जन्म देने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।