सवाल उठाया : कांग्रेस का खाता फ्रीज, भाजपा बॉण्ड के पैसे से प्रचार कर रही
Mar 21, 2024, 13:16 IST
- कांग्रेस को असहाय बनाकर फ्री और फेयर चुनाव की बात कर रहे हैं
सोनिया गांधी ने कहा, कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश : लंबे समय बाद प्रेस के सामने आई सोनिया गांधी ने कांग्रेस को पंगु बनाने के प्रयास हो रहे हैं। हमारी पार्टी द्वारा लोगों से जमा किया गया पैसा फ्रीज कर दिया है। अगर हम हमारे खाते में मौजूद पैसे चुनाव प्रचार पर खर्च नहीं कर सकते तो लोकतंत्र कैसे जिंदा रहेगा। इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी हम अपनी ओर से प्रभावी प्रचार का पूरा प्रयास कर रहे हैं। खड़गे का आरोप- अवैध चंदे से भरे बीजेपी के खाते : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने जिस चंदे को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस योजना से भाजपा ने अपने खाते में हजारों करोड़ रूपए जमा किये हैं। दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। ऐसे मंे हम बराबरी के साथ चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यह भाजपा की ओर से खेला गया खतरनाक खेल है। लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि चुनाव में सभी को बराबरी का अवसर मिले। ईडी, आईटी जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। 

