Skip to main content

कांग्रेस ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

आरएनई,नेशनल ब्यूरो। 

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की चार नामों की एक और लिस्ट जारी की है। पार्टी ने ओडिशा की तीन और पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उम्मदवारों के नाम का ऐलान किया है।

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई।

पार्टी ने संभलपुर दुलाल चंद्र प्रधान सीट से दुलाल चंद्र प्रधान, क्योंझर सीट से बिनोद बिहारी नायक, अस्का सीट से दबकांत शर्मा, कांती सीट से उर्बशी भट्टाचार्य को टिकट दिया है. ओडिशा के क्योंझर सीट से पार्टी ने मोहन हेमब्राम की जगह बिनोद बिहारी नायक को टिकट दिया है।