Skip to main content

क्या महेंद्रजीत सिंह मालवीय के इशारे पे प्रदेश महासचिव ने पार्टी छोड़ दी ?

RNE, STATE BUREAU .

लोक सभा चुनावो से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश महासचिव चांदमल जैन ने पार्टी छोड़ दी है। उनके पार्टी छोड़ने से प्रदेश के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इससे पहले बीते माह कांग्रेस के दिग्गज नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने भी पार्टी छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

इस बार बीजेपी ने महेंद्रजीत सिंह मालवीय को बांसवाड़ा डुंगरपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस छोड़ने वाले चांदमल जैन को महेंद्रजीत सिंह मालवीय का करीबी माना जाता है। चांदमल जैन ने पार्टी छोड़ने को लेकर अपना त्यागपत्र राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भेज दिया है।

दो हफ्ते पहले पार्टी छोड़ते समय महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने इशारों में कहा था कि आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर लोग कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन करेंगे। आम चुनाव से पहले इन दो दिग्गजों के कांग्रेस छोड़ने से बड़ा सियासी नुकसान माना जा रहा है। 55 वर्षीय चांदमल जैन की बांसवाड़ा क्षेत्र के वोटर्स पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।

महेंद्रजीत सिंह मालवीय के बीजेपी का दामन थामने के बाद कांग्रेस के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। इसका उन्होंने बगैर नाम लिया जाहिर भी कर दिया था।