Skip to main content

बड़े नेताओं के लिए भीड़ जुटाने में समय लगता हैं, अब राज्य के नेताओं की सभाएं ज्यादा होगी

आरएनई, स्टेट ब्यूरो

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस राजस्थान में अपने यहीं के नेताओं पर निर्भर रहेगी। केंद्रीय नेताओं के दौरों में लगने वाले अधिक समय को बचाने के लिए पार्टी ने ये रणनीति बनाई है।

बड़े नेताओं की सभा कराने पर भीड़ जुटाने में अधिक समय लगता है, उससे कई दिनों का प्रचार प्रभावित होता है। इस समस्या से बचने के लिए ही राज्य के नेताओं को प्रचार की कमान दी गई है। इसी कारण राज्य कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के दौरे तय नहीं किये हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी एक दिन का दौरा कर सकती है। उनके जोधपुर, बाड़मेर व कोटा में रोड शो हो सकते हैं। प्रचार की कमान अशोक गहलोत, सचिन पायलट व गोविंद डोटासरा के हाथ ही रहेगी।