
CM Bhajan Lal के काफिले में घुस, नारेबाजी करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम को हिरासत में लेने की खबर
RNE Bikaner.
राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को राजनीतिक घटनाक्रम काफी तेजी से चल रहे। इस सीमावर्ती जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे। सीएम को यहां कांग्रेस नेताओ- कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। हाथों में तख्तियां लिए नारे लगाते कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले में घुस गए।
सीएम की सुरक्षा में अचानक चूक के इस मामले से पुलिस अधिकारीयों के भी हाथ, पांव फूल गए। आनन-फानन में कांग्रेस नेताओं को खदेड़ा।
शाम को एक बार फिर अचानक यह खबर फैली कि कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता जेएनवी थाने के आगे जुटने लगे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
मामला यह है :
दरसअल 22 मई को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर आ रहे हैं। वे देशनोक में रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के साथ ही करणी माता मंदिर दर्शन करेंगे। पलाना में सभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। इसी लिहाज से सीएम भजनलाल और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को बीकानेर में तैयारियों का जायजा लेने आए थे। इसी बीच रानी बाजार पुलिए के पास कांग्रेस नेताओं ने सीएम को न केवल नारे लिखी तख्तियां दिखाई वरन काफिले में भी घुस गए।
इस फोटो पर क्लिक करके सुनिए कांग्रेस अध्यक्ष बिशनरम सियाग ने क्या कहा: