Skip to main content

RPSC : इस कारण संशोधित वर्गवार वर्गीकरण किया जारी

RNE, NETWORK.

राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने सहायक अभियंता भर्ती – 2024 के तहत वर्गवार वर्गीकरण के सम्बंध में शुद्धि पत्र जारी किया है। भर्ती में 1014 पदों पर भर्ती के लिए 5 अगस्त को भर्ती विज्ञपन जारी किया गया था।

इसके बाद 23 अगस्त और 10 सितम्बर को शुद्धि पत्र जारी हुआ। कार्मिक विभाग के 12 सितम्बर को जारी पत्र के अनुसार जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता ( सिविल एवं यांत्रिक ) के पदों के लिए विशेषयोग्यजन की बी/ एलवी श्रेणी को उपयुक्त नहीं माना गया। इस कारण संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी किया गया है।