Skip to main content

निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक, 7 सीटों पर होगा उप चुनाव

RNE, NETWORK. 

हरियाणा व जम्मू कश्मीर में मतदान होने के साथ ही अब राज्य में उप चुनाव होने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राज्य की कुल 7, दौसा, देवली उणियारा, चौरासी, सलूम्बर, अलवर, झुंझनूं व खींवसर सीटों पर उप चुनाव होना है। जिसके लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने तैयारियां आरम्भ कर दी है।

चुनाव आयोग उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी कर सकता है। समझा जा रहा है कि इस साल के अंतिम महीनें में उप चुनाव हो सकते हैं। भाजपा व कांग्रेस तो पहले से ही चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं।

प्रशासनिक स्तर पर भी उप चुनाव की तैयारियां आरम्भ हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कल अधिकारियों की बैठक ली और चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जल्दी ही उप चुनाव की तारीखें घोषित होने के संकेत दिए हैं।