Skip to main content

गाय को मारी लात , एक डॉक्टर पर हो गया केस दर्ज

RNE, NETWORK

गाय का भारतीय संस्कृति में बहुत महत्त्व है। इसे मां के समान माना जाता है और इसमें सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है। गाय को लात मारना अब किसी को भी भारी पड़ सकता है। उसके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।
मध्यप्रदेश के देवास से इसी तरह का मामला सामने आया है। गाय को लात मारने पर देवास जिले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कमालपुर कस्बे के शासकीय अस्पताल में काम कर रहे डॉ जुबेर शाह के विरुद्ध ग्रामीण अशोक राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि सोमवार को रात मुख्य मार्ग पर बैठे गौ वंश को भगाने के दौरान डॉ शाह ने गायों को लात मारी।