Skip to main content

धारदार हथियार से मारा, करमीसर में शराब ठेके के पास मिला शव

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को एक बार एक व्यक्ति की मौत से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।

घटना शहर से सटते करमीसर की है। यहां शराब के ठेके के पास एक शव मिला है जिस पर धारदार हथियार से मारने के निशान हैं। मौके पर पहुंची नाल थाना पुलिस ने शव पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया है।

जानकारी मिली है कि मृतक की पहचान मदनलाल के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
दूसरी और मृतक के परिजन मोर्चरी के आगे इकट्ठे हो गए हैं। वे मदनलाल के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।