Movie prime

आईएएस अफसर के फॉर्महाउस पर जुए का बड़ा अड्डा, 18 लोग गिरफ्तार, 13.67 लाख नकद व दो कारें जब्त

 

RNE Network.

भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक अधिकारी के फॉर्म हाउस में जुए का एक बड़ा अड्डा पकड़ा गया है। इसकी चर्चा अब पूरे देश मे हो रही है। आईएएस से मामला जुड़ा होने के कारण यह सुर्खिया बटोर रहा है।
 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील में आईएएस अफसर वंदना वैद्य के फॉर्म हाउस से 18 जुआरी पकड़े गए है। मानपुर थाना क्षेत्र में वित्त विकास निगम इंदौर की प्रबंध संचालक ( एमडी ) आईएएस वैद्य के फॉर्म हाउस पर जुए का बड़ा अड्डा चल रहा था। 
 

पुलिस ने मौके से 13.67 लाख रुपये, ताश, 30 मोबाइल और दो कारें जब्त की। हालांकि कार्यवाई के दौरान 5 जुआरी फरार हो गए। मामले में लापरवाही पर मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को सस्पेंड किया गया। पूछताछ में पता चला कि यहां इंदौर, धार, देवास, उज्जैन, बड़वानी, आलीराजपुर, खरगोन, झाबुआ सहित अन्य जिलों से जुआरी पहुंचे थे।
 

पकड़े गए आरोपियों में पान के दुकानदार , किराना और गल्ला व्यापारी, शिक्षक, किसान भी है। सभी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इधर आईएएस वंदना वैद्य ने कहा कि फॉर्म हाउस पर परिवार सिर्फ धार्मिक अवसरों पर ही जाता है। वहां केयर टेकर रंजीत चौधरी है। उन्होंने कहा वे किसी आरोपी को नहीं जानती। घटना से उनका कोई संबंध नहीं है।

FROM AROUND THE WEB