Movie prime

250 लापता :  मानव तस्करी कर ले जा रहे बांग्लादेशी नागरिकों, रोहिंग्या शरणार्थियों से भरी नाव पलटी, 250 लापता 

 

RNE New Delhi.

अंडमान सागर में मलेशिया पहुंचने की कोशिश में एक नाव के पलटने से रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों समेत 250 लोगों के लापता होने की आशंका है।


संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त और अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन के संयुक्त बयान के अनुसार,  नाव दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से रवाना हुई थी। खराब मौसम और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण नाव डूब गई। यह घटना 9 अप्रैल को हुई थी, हालांकि विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं।


अब तक 9 लोगों को बचाया गया है। बांग्लादेश तटरक्षक बल के अनुसार समुद्र में डूबते हुए जहाज को सुरक्षित स्‍थान पर लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि बचाए गए लोगों के मानव तस्करी से जुड़े होने का संदेह है।


संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने इस घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया। उन्होंने कहा कि शरणार्थी शिविरों में बिगड़ती स्थिति, शिक्षा और आजीविका तक सीमित पहुंच और रखाइन राज्य में जारी हिंसा के कारण कई लोग पलायन करने को मजबूर हैं।


एजेंसियों ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तस्करी नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही गलत सूचना  कमजोर लोगों को जानलेवा यात्राओं की ओर आकर्षित कर रहा है।

FROM AROUND THE WEB