शर्मनाक ! भोपे ने 9 माह के बच्चे को सरिये से दागा, निमोनिया की शिकायत पर बच्चे को डाम लगाया
Nov 7, 2025, 10:27 IST
RNE Network.
शर्मनाक ! आजादी के 75 साल बाद और 21 वीं सदी में पहुंच जाने के बाद भी अंध विश्वास आज भी कईयों के मन में घर बनाकर बैठा हुआ है। आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी लोग झाड़ फूंक, डाम लगाने आदि पर भरोसा कर रहे है। यहां तक कि कुछ लोग भोपे बन ये क्रूरता का काम कर भी रहे है, जो सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है।

ताजा मामला राज्य के भीलवाड़ा जिले से सामने आया है। शहर के निकट ईरान्स में 9 माह के बच्चे गोविंद पन्त्र देवा बागरिया को भोपे ने गर्म सरिये से दाग दिया। निमोनिया की शिकायत पर उसे डाम लगाया गया।
हालत बिगड़ने पर बुधवार रात को उसे मातृ एवं शिशु चिकित्सालय की गहन शिशु इकाई में भर्ती किया गया। बच्चे की हालत गम्भीर है। सूचना लगने पर भोपा फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर भोपे की तलाश शुरू कर दी है।

