Movie prime

जासूसी के संदेह में युवक पकड़ा गया, जैसलमेर के एक गांव से इस संदिग्ध को पकड़ा है

 

RNE Network.

सीमावर्ती जैसलमेर जिले के नेहड़ान गांव से एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में एक युवक को पकड़ा है।
 

एजेंसियों की ओर से यह कार्यवाई 25 जनवरी को की गई। बताया जाता है कि सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों को उस युवक द्वारा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी किये जाने की सूचना मिली थी। आरोपी पिछले चार साल से ई - मित्र केंद्र का संचालन कर रहा था। आरोपी के कम्प्यूटर और मोबाइल को भी फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लिए गए है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था।

FROM AROUND THE WEB