Movie prime

आगरा पुलिस ने तीन साइबर गिरोहों का भंडाफोड़ किया, 32 गिरफ्तार, 300 करोड़ की ठगी का हुआ खुलासा

 

RNE Network.

आगरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन संगठित साइबर गिरोहों का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में ताजगंज से 24, जगदीशपुरा से 6 और किरावली से 2 आरोपियों सहित कुल 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक इन गिरोहों के तार विदेशों से जुड़े हुए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर सफलता हासिल की गई। पुलिस लाइन साभागर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एडिशनल पुलिस कमिश्नर सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि इन तीनों गिरोहों के खिलाफ पूरे देश में 500 से अधिक शिकायतें दर्ज थीं। शुरुआती जांच में पता चला कि बीते 5 वर्षों में ये गिरोह 300 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुका है। ठगी की रकम भारत से दुबई स्थित बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती थी। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना नितिन भगौर दुबई में बैठकर नेटवर्क का संचालन कर रहा है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई में अब तक करीब 600 बैंक खातों को सीज किया जा चुका है।

FROM AROUND THE WEB