Bikaner रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डोडा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त
RNE Bikaner.
नशे के अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए चल रहे राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान में बीकानेर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 479 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित 02 व्यक्तियों की गिरफ्तारी किया है। तस्करी में उपयोग लिये जा रहे कन्टेनर (ट्रक) को भी जब्त किया है।
महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर द्वारा अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विषेष अभियान के तहत श्री अभिजीत वृताधिकारी वृत राजगढ़ जिला चूरू के निर्देशन में रेंज स्पेशल टीम द्वारा जिला चूरू में कार्यवाही की गई।
दरअसल बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने आपसी समन्वय से पुलिस थाना राजलदेसर जिला चूरू क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) की तस्करी करते हुए 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान दिनेश कुमार पुत्र उदयराम जाति लूहार उम्र 29 साल निवासी खोखरिया खुद तहसील पाचपर पुलिस थाना पगरिया झालावाड़ राजस्थान तथा बाबूलाल पुत्र रमेशचन्द्र जाति बागड़ी उम्र 28 साल निवासीगण मायाखेडी तहसील पिड़ावा पुलिस थाना पिड़ावा जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक कंटेनर (ट्रक) मय 479 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) जब्त किया गया है। प्रकरण में गंभीरतापूर्वक अनुसंधान कर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के पुरे नेटवर्क का खुलासा किया जायेगा।

