Movie prime

Fake Currency in Bikaner : बीकानेर के बैंक में भारी मात्रा में नकली नोट पहुंचने से हड़कंप,एफआईआर दर्ज

Bikaner SBI ब्रांच में 200 के 177 नकली नोट पकड़े
 

RNE Bikaner.
भारत-पाक सीमा से सटते राजस्थान के बीकानेर शहर में 200 रुपए के नकली नोट पकड़े जाने का मामला सामने आया है। यह करंसी बैंक में जमा करवाने एक ग्राहक पहुंचा। मशीन में सामने आया कि नोट नकली है। इसके बाद इन्हें लिफाफे में अलग रखकर बैंक की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में एसबीआई ब्रांच के मैनेजर पुरुषार्थ पुरोहित ने बताया कि श्यामसुंदर पुत्र मोखराम बिश्नोई बैंक में पैसा जमा करवाने आया था। उसने 03 लाख 70 हजार 300 रूपए जमा करने के लिए काउंटर पर दिये। मशीन से जांच की गई तो इनमंे से 200 रुपए के 177 नोट नकली पाए गए। मतलब यह कि 35 हजार 400 रुपए मूल्य के नोट नकली पाए गए।

बैंक में भारी मात्रा में एक साथ नकली नोट मिलने से एकबारगी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में नोटों को एक बंडल बनाकर अलग से सुरक्षित रखा गया। इस मामले में अब पुलिस मंे एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पूरी घटना 02 फरवरी की। इस पर कल यानी 03 फरवरी को FIR दर्ज करवाई गई है। 

पुलिस मामले मंे यह जांचने की कोशिश करेगी कि बैंक के ग्राहक के पास ये नकली नोट कहां से आए। हो सकता है उसे किसी अन्य से भुगतान के रूप मंे यह पैसा मिलेगा। ऐसे मंे मामला सिर्फ इन नकली नोटों तक सीमित नहीं रहकर बड़ी चिंता का विषय भी बना हुआ है।

ये नकली नोट मिलने से आशंका होती है कि कि भारत-पाक सीमा से सटते बीकानेर जैसे संवेदनशील जिले में नकली नोटों की खपत बड़ी तादाद में हो सकती है। ऐसे मंे जहां बैंक ने सतर्कता के चलते नोटों को कब्जे में ले लिया वहीं नोट लाने वाले की पहचान होने से जांच का रास्ता भी आसान हो सकता है। अनुमान है कि इस मामले में पुलिस जांच के बाद नकली नोट गिरोह तक पहुंचने भी मिल सकता है।

FROM AROUND THE WEB