Bikaner Police : 03 भगोड़ों पर इनाम घोषित, 01 की हिस्ट्री शीट खोली
Rudra News Express Bikaner.
अवैध मादक पदार्थ और लूट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बीकानेर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने फरार आरोपियों पर नकद इनाम घोषित किया है। वहीं, बार-बार अपराध करने वाले एक आदतन अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन फरार आरोपियों पर नकद इनाम, जानिए किस पर कितना :
नोखा थाना: नोखा थाने के प्रकरण संख्या 225, दिनांक 5 अगस्त 2026 में धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अशोक पुत्र सुरजाराम जाट, निवासी नांवा, तथा मनीष पुत्र जीयाराम कुम्हार, निवासी देवड़, थाना पांचौड़ी, जिला नागौर पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
कोलायत थाना: प्रकरण संख्या 186, दिनांक 3 दिसंबर 2025 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत वांछित **उग्रसेन खिलेरी पुत्र चन्दरराम बिश्नोई, निवासी धरनोक, थाना पांचू पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। इसी आरोपी के संबंध में गजनेर थाने के प्रकरण संख्या 05, दिनांक 9 जनवरी 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत मामला दर्ज है।
हदां थाना: प्रकरण संख्या 16, दिनांक 18 फरवरी 2026 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत वांछित श्यामसुंदर पुत्र भगवानाराम बिश्नोई, निवासी काजू की सीड, थाना बाप, जिला फलौदी पर 5 हजार रुपए का नकद इनाम घोषित किया गया है।
आदतन अपराधी की खोली हिस्ट्रीशीट :
इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बार-बार अपराध करने वाले और आमजन में भय पैदा करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक नई हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए हैं। संबंधित थाना अधिकारियों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
नोखा थाना क्षेत्र के मोहनसिंह पुत्र जगमालसिंह राजपूत, निवासी नोखा गांव, थाना नोखा, बीकानेर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण, मारपीट और अवैध हथियार जैसे गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज बताए गए हैं।

