Movie prime

Bikaner Woman Judge Robbed : महिला जज की स्कूटी को लात मारकर गिराया, चेन तोड़ी, चोट आई

 

RNE Bikaner.
 

राजस्थान के बीकानेर में लूट के प्रयास की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक महिला जज को स्कूटी से गिराकर उसे चोटें पहुंचाई और चेन लूट ले गए। हैरानी की बात यह है की पूरा वाकया बीकानेर में जिला कलेक्टर निवास के पास हुआ।
ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रेनी जज पूजा जनागल मंगलवार शाम को स्कूटी पर जा रही थीं। पब्लिक पार्क से JNV कॉलोनी की ओर जाने वाले मार्ग पर जिला कलेक्टर आवास के पास से बाइक सवार 2 बदमाश उनके बराबर चलने लगे। बदमाशों ने स्कूटी को लात मारी, जिससे पूजा गिर गईं। वो संभल पाती, उससे पहले बदमाश गले से सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए।
 

मुंह के बल गिरने से उनकी ठुड्‌डी, नाक और मुंह के अंदर तक चोट लगी है। लहूलुहान पूजा ने अपने पिता श्रवण जनागल को घटना की जानकारी दी।उसे पहले पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां ठुड्‌डी पर 3 टांके लगे। उनके पिता श्रवण जनागल रात करीब 12 बजे सदर थाने में मामला दर्ज करवाया। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। पूजा का आरजेएस में चयन साल 2024 में हुआ था। वह बीकानेर के बड़ी जसोलाई इलाके की रहने वाली हैं।
123

पुलिस बोली, बदमाशों की तलाश हो रही :
 

Bikaner के ASP सौरभ तिवारी ने कहा कि लूट के प्रयास में बाइक सवार भी गिर गए। बाद में उठकर फरार हो गए। वारदात हुए लगभग 20 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाधिकारी दिगपाल सिंह के मुताबिक बाजार की दुकानों से भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जायेंगे।

FROM AROUND THE WEB