Movie prime

400 मीटर दूरी के 18000 रुपये वसूले, अमेरिकी महिला से ये वसूली करने का भद्दा काम किया

 

RNE Network.

भारत मे आने वाले विदेशी पर्यटक के साथ यदि हम सुविधा के बदले अधिक वसूलने की धोखाधड़ी करते है तो उससे देश की छवि धूमिल होती है। विदेशी हमारी अच्छी तस्वीर लेकर अपने देश नहीं जाता। जो हर भारतीय के लिए शर्म की बात होती है।
 

ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही जरूरी है ताकि देश की गलत तस्वीर लेकर विदेशी पर्यटक न जाये। मुंबई पुलिस ने इस भावभूमि पर एक टैक्सी चालक के खिलाफ कार्यवाही भी की है। पुलिस ने अमरीकी महिला से 18 हजार रुपये ठगने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर देशराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एयरपोर्ट से होटल की 400 मीटर की दूरी के लिए इधर उधर घुमाकर 18000 रुपये वसूले। वायरल वीडियो से यह मामला उजागर हुआ और मुंबई पुलिस ने कार्यवाही की।

FROM AROUND THE WEB