Movie prime

जीमेल व फेसबुक सहित 14.9 करोड़ खातों का डेटा हुआ लीक

 

RNE Network.

जीमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और नेटफ्लिक्स सहित कई इंटरनेट फर्मों के 14.9 करोड़ से अधिक खातों का डेटा लीक हो गया है। इनमें यूजर नेम व पासवर्ड शामिल है।
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ जेरेमिया फाउलर की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डेटा में ईमेल आईडी, पासवर्ड और लॉगिंग करने के लिए डायरेक्ट लिंक, बैंक एकाउंट, क्रेडिट कार्ड और क्रिप्टो वॉलेट के लॉगिंग क्रेडेंशियल भी शामिल है। इससे कोई भी व्यक्ति इन खातों तक पहुंच सकता है।

qwe1

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें कई देशों की सरकारों से जुड़ा डेटा भी है। उसकी मदद से हैकर्स सरकारी नेटवर्क्स में भी घुस सकते है। फाउलर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में यूनिक लॉगिन और पासवर्ड के लीक होने से बड़ी संख्या में लोगों के लिए संभावित रूप से गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा होता है, जिन्हें शायद पता भी न हो कि उनकी जानकारी चोरी हो गयी है या लीक हो गयी है। अपराधी आपके नाम पर धोखाधड़ी कर सकते है।
qwe

लोगों को असली जैसे दिखने वाले ईमेल भेजकर ठगा जा सकता है क्योंकि उनके पास लोगों की सही जानकारी है। चूंकि लोग अक्सर हर जगह एक ही पासवर्ड रखते है, इसलिए एक पासवर्ड लीक होने से हैकर्स आपके जरूरी एकाउंट्स ( जैसे बैंक ) को भी खोल सकते है।
 

लीक की ये है रिपोर्ट:
 

  1. जीमेल -- 4.8 करोड़
  2. फेसबुक -- 1.7 करोड़
  3. इंस्टाग्राम -- 65 लाख
  4. नेटफ्लिक्स -- 34 लाख
  5. याहू -- 40 लाख
  6. आउटलुक -- 15 लाख

FROM AROUND THE WEB