मराठी नहीं बोल पाने पर बेटी को मार डाला, मां बनी कसाई, शर्मसार करने वाली है यह घटना
RNE Network.
नवी मुंबई के कलबोली इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक चोंकाने वाली घटना सामने आई है।

कलबोली के सेक्टर 1 स्थित गुरुसंकल्प हाउसिंग सोसायटी में एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी छह साल की बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वो मराठी की जगह हिंदी में ज्यादा बात करती थी। इस मामले में कलबोली पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार आरोपी महिला अपने पति व बेटी के साथ गुरुसंकल्प सोसायटी में रहती थी। पति एक आईटी इंजीनियर है, जबकि महिला बीएससी तक पढ़ी हुई है। दोनों की शादी 2017 में हुई थी और 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ था।
पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची को बचपने से ही बोलने में परेशानी थी और वह मराठी की तुलना में हिंदी में अधिक बात करती थी। पुलिस को पता चला कि मां इस बात को लेकर अक्सर परेशान रहती थी। वह अपने पति से बारबार कहती थी कि बच्ची ठीक से बोल नहीं पाती और उसे नहीं रखना चाहिए। पति द्वारा समझाने के बाद भी पत्नी की नाराजगी बनी रही।

