Movie prime

बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि, तंत्र मंत्र के चक्कर में बेटी की बलि दे दी

 

RNE Network.

21 वीं शताब्दी विज्ञान की है। जिसमें अंध विश्वास को कोई जगह नहीं है। सरकारें भी इनके खिलाफ कठोर कानून बना चुकी है। मगर पुरुष प्रधान समाज मे बच्चियों को लेकर अब भी ऐसी घटनाएं होती है जिनसे मानवीयता शर्मसार होती है। समझ पर प्रश्न चिन्ह लगता है।
 

ऐसी ही एक शर्मनाक घटना झारखंड के हजारीबाग से सामने आई है जिसने सबका सिर शर्म से झुका दिया है। झारखंड के कुसुम्भा गांव में तंत्र - मंत्र के नाम पर किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां व तांत्रिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने बेटी की बलि दे दी। हाईकोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

FROM AROUND THE WEB