बिश्नोई समाज के अध्यक्ष Devendra Budia को Jodhpur के मेडीप्लस हॉस्पिटल में पीटा, सुखराम की मौत के बाद हंगामा, जुट रही भीड़
RNE Jodhpur.
राजस्थान में बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बुड़िया सहित बिश्नोई समाज के युवकों के साथ जोधपुर के मेडीपल्स हॉस्पिटल में मारपीट हुई है। बुड़िया का कहना है कि सुखराम धतरवाल की मौत हो गई। उसका शव परिजनों को नहीं दिया जा रहा था। वे बात करने पहुंचे तो हॉस्पिटल प्रशासन ने किराये के गुंडों से पिटाई करवा दी।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

घटना एक वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाते हुए इसे लाइव कर दिया। ऐसे में वीडियो वायरल होने के साथ ही लोग जोधपुर के हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं। जारी वीडियो में बुड़िया के साथ मारपीट होती नजर आ रही है। उनके नाक से बहकर खून कपड़ों पर लगा हुआ दिखता है। इनके साथी युवकों के भी चोटें आई हैं, कपड़े फटे हैं। मौके पर एक गाड़ी में भी तोड़फोड़ हुई दिख रही है।
बुड़िया का कहना है कि भोजासर के सुखराम धतरवाल की इस हॉस्पिटल में मौत हो गई। उनका शव देने में आनाकानी की जा रही थी। ऐसे में जब बात करने गए तो किराये के गुंडे बुलाकर मारपीट की गई। वे मौके पर ही धरना देकर बैठ गए है। लोग पहुंच रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है।

