शादी में विवाद: नाच के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी, दोस्त पर ही गोली मारने का आरोप
RNE Network.
रोहतास के धोरंडी में शादी में नाच के विवाद में वीर बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या। पुलिस जांच में जुटी, 315 बोर की दो खोखे बरामद।
जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धोरंडी गांव में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब बारात में नाच के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धोरंडी गांव निवासी राजेश्वर सिंह के पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर की दो खोखे बरामद किए हैं और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
इस संबंध में डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि यादवपुर से धोरंडी गांव में बारात आई थी। नाच के दौरान नर्तकी के साथ नाचने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें एक मित्र ने अपने ही मित्र को गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 5 बजे हुई। प्रथम दृष्टया यह हत्या की नीयत से की गई प्रतीत होती है, क्योंकि मृतक के सिर में एक से अधिक गोलियां लगी हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

