Movie prime

मेरठ स्टांप घोटाला : आरोपी अक्षय गुप्ता गिरफ्तार, फर्जी जमानत दस्तावेज़ का पर्दाफाश

 

RNE Network.
 

मेरठ में 2024 में हुए स्टांप घोटाले में फिर से पुलिस ने आरोपी अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में 7.20 करोड़ के फर्जी स्टांप पर 997 लोगों की रजिस्ट्री कराई गई थी। पुलिस ने पहले भी अक्षय और उसके साथियों को पकड़ा था, लेकिन हाल ही में अक्षय ने फर्जी जमानती कागजात तैयार कर कोर्ट में भेजे थे। इन कागजात में उसने 6 फर्जी जमानती, 1 फर्जी वकील और 2 फर्जी दरोगा तैयार किए थे।

हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से उसकी योजना नाकाम हो गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि इन जमानतियों और वकील के दस्तावेज फर्जी थे। पुलिस ने फर्जी वकील नवी हसन जैदी और फर्जी दरोगा हरपाल और रंजीत के खिलाफ भी कार्रवाई की। अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है, और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

FROM AROUND THE WEB