Movie prime

बच्चे ने पिता की हत्यारी मां - बहन को गिरफ्तार कराया, अवैध संबंधों से जुड़ा हुआ है यह सनसनीखेज मामला

 

RNE Network.

उत्तराखंड के हरिद्वार के अंतर्गत आने वाले श्यामपुर थाना क्षेत्र के लाहादपुर गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी 35 वर्षीय पत्नी और नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्यवाई मृतक के 12 वर्षीय बेटे के खुलासे के बाद की है। 
 

पुलिस के अनुसार मां - बेटी किसी से सम्बंध में थी। पिता के विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। दोनों ने मिलकर पहले ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाई और बाद में तकिए से गला घोंट दिया। 
 

अगले दिन दोनों ने खुदकुशी साबित करने का प्रयास किया, लेकिन बेटे ने सब सच बता दिया, जो दूसरे कमरे से यह सब देख रहा था। उसने दादी को पूरी घटना बताई , जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पोस्टमार्टम में गला घोंटने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बेटी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

FROM AROUND THE WEB