Movie prime

कानपुर में रोड रेज का खूनी खेल: बाइक टक्कर के बाद पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या

 

RNE Network.
 

कानपुर में रोड रेज का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो बाइकों की टक्कर के बाद चाकू से पिता पुत्र की हत्या कर दी गई। दोनों को सीने, पेट, चेहरे पर वार करके मार डाला गया। यशोदा नगर बाईपास के पास वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने रविवार की रात एक दुस्साहसिक वारदात में तीन युवकों ने बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों पर चाकूओं से हमला कर दिया। हमले में पिता और एक बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। भीड़ ने मौके से एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो अन्य फरार होने में कामयाब रहे।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। तनाव को देखते हुए पीड़ित परिवार के घर के आसपास और घटनास्थल के पास पुलिस तैनात की गई है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा  शिवा वर्मा से पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम में चाकू से वार किया गया है। इस घटना में शिवम त्रिवेदी और शिव नारायण त्रिवेदी की मृत्यु हो गई है। हमारी टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही है

FROM AROUND THE WEB