Shrinagar एयर पर सेना के अधिकारी ने SpiceJet के चार कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा
Aug 3, 2025, 16:44 IST
RNE Network.
एयरपोर्ट पर मारपीट का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक शख्स एयरलाइन के अधिकारियों को बुरी तरह पीटता नजर आ रहा है। यह शख्स एक के बाद एक करते हुए चार कर्मचारियों को पीटता है। बताया जाता है कि जिन लोगों को पीटा गया उनमें से एक की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। एक का जबड़ा टूटाहै। एक की ना टूट गई। चौथा बेहोश होने के बाद भी पिटता नजर आ रहा है।
घटना Kashmir के Shrinagar Airport की है। बताया जा रहा है कि जो आदमी पीट रहा है वह सेना का अधिकारी है। पिटने वाले Spicejet के कर्मचारी हैं। विवाद की वजह तय सीमा से ज्यादा वजन होने पर रोकना है। इससे सेना के अधिकारी को इतना गुस्सा आया कि वह एयर लाइन के कर्मचारियों को पीट लगा। घटना 26 जुलाई की बताई जा रही है। इसका वीडियो अब सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
Spicejet के स्टाफ की पिटाई करने वाला शख्स सेना में अधिकारी है। इसके खिलाफ स्थानीय पुलिस में FIR दर्ज करवाई गई है। इसके साथ ही अधिकारी को "No Fly List" में रखा गया है। इस संबंध में Spicejet ने Ministry of Aviation को भी शिकायत दी है। सेना भी अधिकारी के खिलाफ एक्शन पर विचार कर रही है।
मामला यह है:
spicejet की ओर से सामने आए बयान के मुताबिक घटना 26 जुलाई की है। स्पाइसजेट फ्लाइट SG-386 श्रीनगर से दिल्ली जा रही थी। बोर्डिंग गेट से एक सेना का अधिकारी दो केबिन बैगेज ले जा रहा था, जिनका कुल वजन 16 किलो था। यह 7 किलो की सीमा से दोगुना था। स्पाइसजेट के स्टॉफ ने पैसेंजर को बताया कि आपका लगेज तय मानकों से ज्यादा है। इसलिए आपको अतिरिक्त पेमेंट करना होगा। आरोपी अधिकारी ने एक्स्ट्रा पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद वह बोर्डिंग प्रोसेस पूरी किए बिना ही जबर्दस्ती एयरोब्रिज में घुस गया। यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। जब स्टॉफ ने आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने पीटना शुरू कर दिया।