Movie prime

बीकानेर के सार्वजनिक शौचालय में हरियाणा के युवक का शव मिला

 श्रीगंगानगर चौराहे के सुलभ कॉम्पलैक्स में हरियाणा के युवक का शव मिला
 
RNE Bikaner.
बीकानेर के एक सार्वजनिक शौचालय में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ताल के बाद युवक की पहचान भी हो गई है। वह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा है।
बीछवाला थाना के एएसआई बंशीलाल ने बताया कि श्रीगंगानगर चौराहे के सुलभ काम्पलैक्स में एक युवक का शव होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर हालात देख। युवक की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी सुरेश पुत्र सुखबीरसिंह के रूप मंे हुई है। जानकारी मिली है कि सुखबीरसिंह परिवार सहित बीकानेर जिले में ही खेत कास्त करता था। उसका बेटा सुरेश नशे का आदी भी था। उसकी मौत की सूचना पर हुई प्रारंभिक पूछताछ में अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की अधिकता की वजह से मौत हुई होगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

FROM AROUND THE WEB