हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की निर्मम हत्या, अंकित को जिम के बाहर गोलियों से भून दिया
Updated: Aug 27, 2026, 09:00 IST
RNE Network.
उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार को हरियाणवी सिंगर व अभिनेता अंकित बालियान को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार डाला गया। अंकित शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी स्थित जिम से निकल रहे थे।
इसी दौरान बदमाशों ने उन पर सरेआम गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार करके अंकित को संभलने या बचने का मौका ही नहीं दिया। हरियाणवी सिंगर मौके पर ही मारा गया। उनकी हत्या के लिए बदमाशों ने अंधाधुंध करीब 12 राउंड फायरिंग की जिससे आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया।
बदमाश पहले से ही घात लगाकर अंकित बालियान का इंतजार कर रहे थे। मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित हरियाणवी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका गाना ' भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान ' काफी लोकप्रिय हुआ था।

