शोरूम में साढ़े चार घंटे नहाया, कॉफी पी और डांस किया, फिर 4.71 लाख की बाइक लेकर फरार
Aug 16, 2026, 09:45 IST
RNE Network.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जो सीसीटीवी कैमरे में भी पूरा कैद हो गया है। इसे देखकर हर कोई अचरज कर रहा है।
वाराणसी के महुआडीह थाना क्षेत्र में स्थित एक बाइक शोरूम का दरवाजा काटकर सप्ताह के शुरुआत में एक चोर घुस आया। उसके हाथ में देवी माता की तस्वीर भी थी। इसके बाद वह करीब साढ़े चार घंटे शोरूम में ही घूमता रहा और वहां मौजूद सुविधाओं का इस्तेमाल किया।
वह बाथरूम में नहाया। कॉफी पी और इसके बाद म्यूजिक बजाकर डांस भी किया। इसके बाद शोरूम में खड़ी 4.71 लाख रुपये कीमत की केटीएम की एडवेंचर बाइक चुराकर फरार हो गया। सीसीटीवी कैमरों में उसका सारा क्रियाकलाप कैद हो गया। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच शुरू की है।

