बीच बाजार सिर काटने वाले की मॉब लिचिंग, एक मामूली विवाद ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया
Apr 10, 2026, 09:54 IST
RNE Network.
शर्मनाक। बिहार के अररिया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसने मानवता को तार तार कर दिया है। यह घटना दिल दहला देने वाली है।
बिहार के अररिया के फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में गुरुवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सब्जी मंडी में ठेला लगाने वाले और एक पिकअप चालक के बीच पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते देखते मारपीट में बदल गयी।
आरोप है कि ठेले वाले ने पिकअप चालक पर चाकू से हमला कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। आरोपी की पहचान राहुल चौहान के रूप में हुई है, जबकि मृतक ड्राइवर का नाम नबी हुसैन बताया जा रहा है।

