Jodhpur : युवक के प्राइवेट पार्ट में 04 फीट लंबा पाइप डाला, सर्जरी कर बचाई जान!
Rudra News Express Jodhpur.
Rajasthan के जोधपुर से हैवानियत की ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर दिल दहल जाए। यहां आपसी विवाद के चलते एक युवक के प्राइवेट पार्ट में 04 फीट लंबा पाइप डाल दिया गया। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल लाया गया जहां जान बचाने के लिए जटिल सर्जरी की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथरूम जाने को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में करीब 4 फीट लंबा पाइप डाल दिया। यह पाइप बड़ी आंत को चीरते हुए पेट तक पहुंच गया और फंस गया। गंभीर हालत में उसे मथुरादास माथुर (MDM) हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
जांच में शरीर के अंदर पाइप पहुंचने से बड़ी आंत क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। ऐसे में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी विभाग की टीम ने सर्जरी कर 4 फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला।
सर्जरी करने वाली यूनिट के प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा का कहना है, ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। बड़ी आंत क्षतिग्रस्त हो गई। पेट में यूरेटर, एओर्टा, छोटी आंत सहित प्रमुख रक्तवाहिनियों को नुकसान पहुंचने का खतरा था।
सर्जरी के दौरान सभी महत्वपूर्ण अंगों और रक्तवाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए आंत की चोट का उपचार किया गया और पाइप को बाहर निकाल लिया गया।
यह था विवाद :
बताया जाता है कि बाथरूम जाने को लेकर युवकों से विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपियों ने यह गंभीर कृत्य किया।
एमडीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि मामला चिकित्सकीय दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण था। डॉ. दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में हुई सर्जरी में डॉ. पारंग आसेरी, डॉ. प्रगेश, डॉ. सुची तांबी और डॉ. उमेश कुमार शामिल रहे। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है।

