Movie prime

ट्रैक्टर में सवार होकर आए 10 से ज्यादा लोगों ने वकील पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

 
आरएनई,स्टेट ब्यूरो। एक वकील की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना गुरुवार रात 11 बजे भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के तखतपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले वकील ने एक वीडियो भी बनाया। इधर, घटना के बाद से स्थानीय वकीलों में रोष है। ट्रैक्टर में सवार होकर आए 10 से ज्यादा लोगों ने वकील पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत ये है पूरा घटनाक्रम जानकारी के अनुसार वकील मोहन अहीर (40) गुरुवार रात को गांव औज्याडा से शादी समारोह में शामिल होकर अपनी कार से तखतपुरा गांव की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर में सवार होकर आए करीब 10 से ज्यादा लोगों ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर हाईवे के एक तरफ रुक गई तो बदमाशों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। ट्रैक्टर में सवार होकर आए 10 से ज्यादा लोगों ने वकील पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत इसके बाद हाईवे पर ही उनके साथ लाठी-डंडे और सरिया से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ डस्टर गाड़ी में डालकर पास के जंगल में ले गए। बताया जा रहा है कि यहां भी वकील के साथ मारपीट की गई और इसके बाद वहीं छोड़ फरार हो गए। इसी बीच कुछ लोग वहां से निकले तो उनकी नजर मोहन पर पड़ी। ट्रैक्टर में सवार होकर आए 10 से ज्यादा लोगों ने वकील पर किया हमला, इलाज के दौरान मौतइस पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रात 12 बजे उन्हें भीलवाड़ा लेकर आए। जहां हालत गंभीर देखते हुए उदयपुर रेफर किया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह 7 बजे दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर में सवार होकर आए 10 से ज्यादा लोगों ने वकील पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

FROM AROUND THE WEB