RudraNewsExpress_Logo

लक्की बिश्नोई-गोपीराम गिरफ्तार : गाड़ियों में भरकर आए, गोलियां दागी, तोडफोड की!

Bikaner : दहशत फैलाने वाले गिरफ्तार, घर पर चलाई गोलियां खड़ी कार को तोड़ा, हत्या के प्रयास का भी आरोप
 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के मुक्तप्रसाद नगर थाना इलाके में गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों के दहशत फैलाने वाले वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को कई गाड़ियों में सवार होकर आए आरोपियों ने परिवादी कौशल के घर पर फायरिंग की और घर के आगे खड़ी कार को बोलेरो-कैंपर गाड़ियों से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है।

घटना में संतोष बिश्नोई, लक्की बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू हरियाणा, विष्णु बिश्नोई, बजरंग चांडासर, मुकेश बिश्नोई और चार-पांच अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

लक्की बिश्नोई, गोपीराम भार्गव गिरफ्तार : 

थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की। कार्रवाई के दौरान जयसुखराम देहड़ू उर्फ लक्की बिश्नोई और गोपीराम भार्गव को पकड़ा गया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी जयसुखराम देहड़ू उर्फ लक्की बिश्नोई पुत्र बजरंगलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जेगला, थाना नोखा, बीकानेर है। दूसरा आरोपी गोपीराम भार्गव पुत्र प्रभुराम, उम्र 21 वर्ष, निवासी गणगौर स्कूल के पास, थाना मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर है। पुलिस ने बताया कि लक्की बिश्नोई के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात के कारणों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

अन्य आरोपियों की तलाश : 

मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका, फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों और वारदात के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

FROM AROUND THE WEB